नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है कि एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 28 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 07 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड जरुर कर लें।
MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025
दोस्तों, सबसे पहले आप सभी को यह जानकारी दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के 660 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए लगभग 5.93 लाख महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रारंभ में, परीक्षा की तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 07 मार्च 2025 कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाली सभी महिला उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण दिया गया है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।
भर्ती संगठन | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) |
पद का नाम | एमपी महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक) |
रिक्तियां | 660 |
एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि 2025 | 07 मार्च 2025 |
एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 | 28 फरवरी 2025 |
परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Anganwadi पर्यवेक्षक Admit Card 2025 : Release Date
दोस्तों, मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग द्वारा जारी की गई नवीनतम भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में एक अपडेट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अभी केवल मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका हेतु एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। हालांकि, व्यापम (MPESB) की वेबसाइट पर यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि शेष आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। आपके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि परीक्षा तिथि के अनुसार, सभी शेष आवेदकों के एडमिट कार्ड 4 मार्च 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
MPESB के एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी होती है। इसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को ये चीजें जरूर चेक करनी चाहिए:-
- नाम और रोल नंबर
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा की तारीख और समय
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा अवधि
- जरूरी निर्देश और गाइडलाइन्स
Steps to Download MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “नवीनतम अपडेट” सेक्शन में जाएं। यहां आपको “महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर, आपसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड जैसी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी विवरणों को सही-सही भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यान से चेक करें और फिर “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।
परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा प्रारंभ | परीक्षा समाप्त |
---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | सुबह 7 से 8 बजे तक | सुबह 9 बजे | दोपहर 12 बजे |
शिफ्ट 2 | दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक | शाम 2:30 बजे | शाम 5:30 बजे |
FAQs :-
एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
सभी आवेदकों के एडमिट कार्ड 4 मार्च 2025 तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इसे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।