MP Police Constable Bharti 2025 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500+ पदों पर होगी नई भर्ती

नमस्कार दोस्तों! यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अब जल्द ही एक सुनहरा अवसर आने वाला है। क्योंकि, मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की घोषणा करने वाली है। आपके लिए बता दें, यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी में है, क्योंकि राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 8,500 पदों को भरने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे पुलिस विभाग में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 7,500 कांस्टेबल पद और 500 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 2025 का सबसे बड़ा भर्ती अवसर होगा। यदि आप भी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहें।

MP Police Constable Bharti 2025

दोस्तों, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) जल्द ही जारी करेगा। आपके लिए बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में घोषणा की है कि पुलिस विभाग के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। इसके लिए MPESB ने भी पूरी तैयारियाँ कर ली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।

परीक्षा का नामMP Police Constable Vacancy 2025
परीक्षा का बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (Police Constable)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, मेडिकल टेस्ट
वेतनमान (Salary)₹26,000 – ₹30,000/- प्रति माह
ऑफिशियल वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Police Constable Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह योग्यता सुनिश्चित करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक योग्यताओं और नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

MP Police Constable Bharti 2025 : Age Limit

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC, आदि) के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

MP Police Constable Bharti 2025 : Selection Process

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पिछली भर्ती की तरह ही होगी, जिसमें उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल जांच
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेरिट लिस्ट

MP Police Constable Bharti 2025 : आवेदन शुल्क (अपेक्षित)

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। पिछले वर्षों की भर्ती को देखते हुए, अपेक्षित आवेदन शुल्क निम्नानुसार हो सकता है:-

वर्गकुल शुल्क
सामान्यरु. 500
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)250

MP Police Constable Bharti 2025 : आवश्यक दस्तावेज

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने और चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • 10वीं मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (10% सामान्य के लिए)
  • हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी

MP Police Constable Bharti 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक आसान और सीधी प्रक्रिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट वैकेंसी सेक्शन में लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए नया अकाउंट बनाएं।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सही-सही भरें।
  • स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से करें।
  • सभी भरी गई जानकारी को एक बार फिर से चेक करें और फॉर्म सबमिट करें।

साल 2023 से 24 तक चलने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा चुका है। लेकिन फाइनल रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया है। जैसे ही प्राधिकरण द्वारा पिछली भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है उसी प्रकार से नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के लिए मार्च से अप्रैल 2025 तक का इंतजार करना होगा, जब आपके लिए नवीन वैकेंसी का नोटिफिकेशन मिलेगा।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs –

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन मार्च से अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की संभावना है।

इस भर्ती में कितने पद होंगे?

इस भर्ती में 7500 कांस्टेबल पदों के जारी होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Telegram Logo