दोस्तों, यदि आप भी कक्षा 10वीं पास हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी के इंतजार या तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी हैं! क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए होम गार्ड भर्ती की घोषणा की है, जो समाज सेवा और सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में 4,657 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं पास की है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
आपके लिए बता दे यह भर्ती पूरे 15 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई हैं। इसके अलावा इस बार चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो नवीनतम अधिसूचना और आवश्यक विवरण के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
MP Home Guard Bharti 2025: वैकेंसी डिटेल्स
काफी लम्बे इंतज़ार के पश्चात फाइनली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए मंजूरी दे दी हैं अब जल्द ही इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखने के लिए मिलने वाला हैं।
पदनाम | वैकेंसी |
मध्य प्रदेश होमगार्ड | 4,657 |
MP Home Guard Bharti 2025: Educational Qualification
मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, पदों के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक दक्षता का उच्च स्तर होना आवश्यक है।
MP Home Guard Bharti 2025: Age Limit
एमपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है। उदाहरण के लिए, एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
MP Home Guard Bharti 2025: Selection Process
एमपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन
MP Home Guard Bharti 2025: Application Fee
एमपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। हालाँकि, आवेदन शुल्क की सटीक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के पश्चात प्रदान की जाएगी।
वर्ग | शुल्क |
यूआर//ईडब्ल्यूएस/ओबीसी | – |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | – |
MP Home Guard Bharti 2025: Salary Details
मध्य प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा। संभावित वेतन संरचना निम्नलिखित हो सकती है:
- मूल वेतन: ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह (अनुमानित)
MP Home Guard Bharti 2025: Required Documents
मध्य प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते समय और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाणपत्र
- जाति पमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply Online for MP Home Guard Bharti 2025?
यदि आप मध्य प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होम पेज पर “MP Home Guard Bharti 2025” से संबंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- ए पेज पर खुलने वाले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आदि स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना कब जारी होगी?
अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि इसे मार्च-अप्रैल 2025 तक प्रकाशित किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।